संग्रामी जौथ मंच की तरफ से जिला शासक को सौंपा गया ज्ञापन
1 min read
आसनसोल संग्रामी जौथ मंच की ओर से आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक ज्ञापन दिया गया. इस संबंध में संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि पिछली सरकार के दौरान शुभंकर बनर्जी नामक एक सरकारी अधिकारी को अवैध तरीके से निलंबित कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को 48 घंटे तक हिरासत में भी रखा जाये तो भी उसे निलंबित नहीं किया जा सकता, लेकिन पिछली सरकार के दौरान शुभंकर बनर्जी को झूठे मामले में फंसाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया. इस संबंध में जिला शासक से अनुरोध है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सेवा नियमावली में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करें. उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रतिनिधिमंडल ने जिला शासक से अनुरोध किया कि जिला शासक कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार से लोगों को मुक्त कराया जाए ताकि सेवा के लिए आने वाले सरकारी कार्यालयों के आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सेवा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला शासक ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया की नई सरकार के मुख्यमंत्री ने कल जिला शासको से जो बैठक की उसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है और उसी नीति पर यहां भी काम होगा














