shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

*शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री आसनसोल में जश्न का माहौल*

1 min read

:कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती यानी 9 मई 25 वैशाख कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार ने शपथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदू अधिकारी ने शपथ लिया। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हैं बनता था। दरअसल इस बार पश्चिम वर्धमान जिले और खासकर आसनसोल में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक तरफ जहां पश्चिम वर्धमान जिले की सभी 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई वहीं आसनसोल लोकसभा केंद्र की सभी 7 सीटों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की इसमें आसनसोल उत्तर से भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदू मुखर्जी भी शामिल हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीएमसी के आसनसोल उत्तर से तीन बार के विधायक मलय घटक को पराजित किया। शनिवार को जैसे ही भाजपा ने बंगाल में सरकार का गठन किया आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में स्थित आसनसोल उत्तर भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर होली खेली आतिशबाजी की ऐसा लग रहा था कि मानो एक साथ होली और दिवाली आ गई हो। जब हमने इस बारे में वहां मौजूद भाजपा के उत्तर विधानसभा मंडल अध्यक्ष अमिता श्री से बात की तो उन्होंने कहा कि बहुत दिनों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का सपना सच हुआ है और बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से बंगाल की जनता को 50 सालों के कुशासन से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का सपना साकार होगा। वहीं उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी को जिस तरह से जनता ने ऐतिहासिक जीत दी है वह दिखाता है कि पूरे बंगाल की जनता में किस तरह से परिवर्तन के लिए छटपटाहट थी और जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने कमल के निशान पर बटन दबाकर अपनी इच्छा को उजागर किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे राज्य में परिवर्तन की जो लहर थी उस लहर की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल में जो नई सरकार बनी है वह बंगाल में रोजगार के नए-नए अवसर पैदा करेंगे युवाओं को और ज्यादा अवसर मिलेगा कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होगी विकास को तीव्र गति से आगे लेकर जाया जाएगा और एक पारदर्शी प्रशासन स्थापित होगी जहां कानून का राज कायम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page