पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
1 min read
:आज विश्व कवि रविंद्रनाथ टैगोर की 165वीं जन्म जयंती है इसे लेकर आज पश्चिम वर्धमान जिला प्रशासन की तरफ से आसनसोल के कथा हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां जिला शासक एस पोन्नबलम ने कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए जिला शासक ने कहा कि बांग्ला साहित्य में रवींद्रनाथ टैगोर का जो योगदान है उसे बताने की कोई आवश्यकता नहीं है देश का बच्चा-बच्चा रवींद्रनाथ टैगोर के योगदान को जानता है उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी रचनाओं से सिर्फ अपने समकालीन लोगों को नहीं बल्कि उन्होंने हर समय हर कालखंड के लोगों को प्रभावित किया प्रेरित किया इतना ही नहीं उनकी रचनाओं ने देश के क्रांतिकारियों को प्रेरित किया और उनके रचनाओं का ही कमाल है कि क्रांतिकारियों ने दुगने जोश के साथ अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग लड़ी जिला शासक ने कहा कि आज भी हम रवींद्रनाथ टैगोर का पूरी तरह से मूल्यांकन नहीं कर पाए हैं और यह बहुत जरूरी है कि हम रवींद्रनाथ टैगोर को पढ़ें और सिर्फ पढ़े नहीं उन्हें समझें और उनके शिक्षा को अपने जीवन में उतारें














