नियामतपुर में पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष तलाशी अभियान
1 min read

कुल्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं भाजपा की तरफ से साफ कर दिया गया है कि उनकी पहली प्राथमिकता पूरे बंगाल के कानून व्यवस्था की स्थिति को ठीक करना है उन्होंने कहा है कि टीएमसी के जमाने में जिस तरह से पुलिस को टीएमसी ने अपने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में तब्दील कर लिया था वैसा चलने नहीं दिया जाएगा और पुलिस की सक्रियता को बढ़ाई जाएगी इसी क्रम में कल रात पुलिस द्वारा कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर इलाके में विभिन्न जगहों पर चेकिंग की गई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चेकिंग के दौरान मौजूद थे उन्होंने आने जाने वाले वाहनों की अच्छे से जांच की तलाशी ली और संतुष्टि होने के बाद ही उन्हें जाने दिया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियमित रूप से यह अभियान चलाया जाएगा और रात में विशेष कर जांच अभियान को और तेज किया जाएगा














