shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी करा रहे हैं जले हुए टीएमसी पार्टी कार्यालय का पुनर्निर्माण

1 min read

 

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 52 स्थित कोर्ट मोड़ इलाके में तृणमूल पार्षद मौसमी बोस के पार्टी कार्यालय में लगी आग को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किए जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे “पोस्ट पोल वायलेंस” करार देकर भय और तनाव का माहौल बनाने की कोशिश की गई।
इस बीच आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने जले हुए तृणमूल कार्यालय के पुनर्निर्माण का काम अपने खर्च पर शुरू करवा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यालय पूरी तरह तैयार होने के बाद उसे तृणमूल नेताओं को सौंप दिया जाएगा।
भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य लगातार स्पष्ट कर चुके हैं कि भाजपा हिंसा की नहीं बल्कि शांति और अमन की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवा अबीर-गुलाल लगाकर और हाथों में भाजपा का झंडा लेकर हिंसक घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि आगजनी की घटना को राजनीतिक रंग देकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित किया गया ताकि लोगों के बीच डर और अस्थिरता का माहौल पैदा किया जा सके। भाजपा विधायक ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन मानवीय और सामाजिक जिम्मेदारी निभाना सभी का कर्तव्य है, इसी सोच के साथ तृणमूल कार्यालय के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page