माकपा प्रत्याशी पार्थ मुखर्जी ने किया मतदान चुनाव में की गड़बड़ी का लगाया आरोप:
1 min read
आसनसोल: आसनसोल नगर निगम चुनाव में वाम फ्रंट मनोनीत माकपा प्रत्याशी पार्थ मुखर्जी ने आज रविंद्र भवन में बने बूथ में मतदान किया मतदान के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बाराबनी और पांडवेश्वर में माकपा के पोलिंग एजेंट को मारकर बुथ से भगा दिया गया लेकिन केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासक दल के रहते कोई भी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से नहीं हो सकता उन्होंने आरोप लगाया कि एक भय का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है माकपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि जमुरिया में गुड बताशा ही नहीं कुछ कुछ जगहों पर टीएमसी द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और मीट का भी प्रबंध किया गया है उन्होंने आरोप लगाया कि बहुत से मतदाताओं को मतदान करने जाने से रोका जा रहा है वहीं कल्याणपुर में एक सरकारी स्टीकर लगी गाड़ी से खाना बाटे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है उन्होंने फर्जी वोटिंग का भी आरोप लगाया और मांग की कि लोगों को बिना डरे मतदान के लिए उत्साहित करने के लिए और भी ज्यादा सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए












