मंत्री मलय घटक ने लगाया चुनाव पर्यवेक्षक पर भाजपा के प्रति पक्षपात का आरोप:
1 min read
आसनसोल: मंगलवार को आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में सुबह-सुबह ही राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने अपने मतदान केंद्र में वोट डाला वोट डालने के उपरांत जब वह पत्रकारों से रूबरू हुए तो उन्होंने कहा कि मतदान के लिए जो चुनाव पर्यवेक्षक आए हुए हैं वह भाजपा के पक्ष में पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहे हैं उन्होंने कहा कि टीएमसी के विधायक को 7 दिनों के लिए चुनाव की प्रक्रिया से हटा दिया गया था जबकि भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पालने मार के बदले मार बयान दिया था लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई वही भाजपा द्वारा अवैध तरीके से लोकसभा केंद्र के कई इलाकों में होर्डिंग लगाए गए थे उनको नहीं खोले गए लेकिन टीएमसी के होर्डिंग को खोल लिया गया उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक मतदान केंद्र में खुश रहे हैं लेकिन उनको रोका नहीं जा रहा है वही कोई साधारण मतदाता जब मोबाइल लेकर भी मतदान केंद्र के अंदर जाना चाह रहा है तो उसे वापस भेज दिया जा रहा है












