आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में कुछ देर में शुरू होगी मतगणना पूरा इलाका छावनी में तब्दील
1 min read
आज बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होगी सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होने वाली है लेकिन उससे पहले ही विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों का मतगणना केंद्र में आना शुरू हो गया है । बाराबनी के टीएमसी प्रत्याशी विधान उपाध्याय सुबह सवेरे ही मतगणना केंद्र पहुंच गए। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि वह नतीजे को लेकर क्या सोच रहे हैं तो विधान उपाध्याय ने कहा की पूरे बंगाल के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी टीएमसी भारी जीत हासिल करने वाली है वह अपनी जीत को लेकर भी पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। वहीं जब हमने भाजपा की तरफ से आसनसोल दक्षिण की प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि आज बंगाल के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है वामपंथियों और उसके बाद टीएमसी द्वारा लगभग 50 सालों के शासन की वजह से बंगाल 100 साल पीछे चला गया है । आज नया सूर्योदय होने वाला है आज बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है एक ऐसी सरकार बनने वाली है जो बंगाल को विकास के पथ पर अग्रसर करेगी उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया गया उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है हालांकि उन्होंने कहा कि आज मतगणना के दिन भी इस शांति को बरकरार रखना निश्चित रूप से एक चुनौती होगी। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि बंगाल में भाजपा को दो तिहाई बहुमत हासिल होगा और उनको भी यही लग रहा है आपको बता दें कि आज आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में आसनसोल लोकसभा केंद्र के 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होने वाली है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया है पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से हर प्रकार की तैयारी की गई है। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज और आसपास का पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है














