shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से राहा लेन के पास बस स्टैंड के सामने जल सेवा का आयोजन

1 min read

 :आसनसोलके राहा लेन इलाके में स्थित बस स्टैंड के पास आज आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से प्यायू सेवा की शुरुआत की गई।

प्रचंड गर्मी को देखते हुए संगठन की तरफ से फैसला लिया गया कि इस साल राहा लेन इलाके में स्थित बस स्टैंड के पास अगले एक महीने तक जल सेवा की जाएगी आज इसका उद्घाटन किया गया यहां ठंडे शरबत के अलावा खीरा चना तरबूज आदि भी लोगों को प्रदान किए गए।

इस दौरान यहां 43 नंबर वार्ड के काउंसलर आमना खातून दीपक तोडी कैलाश दीवान सियाराम अग्रवाल आनंद अग्रवाल मुकेश अग्रवाल विकास जालान अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वही आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से उपस्थित सदस्य – रेखा गाड़ीवान, मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, प्रीति खेमानी, लक्ष्मी अग्रवाल, कांता खेमका, वीनस खेमानी, रश्मि अग्रवाल, पिंकी जालान, सिंपा जालान, ऐश्वर्या माखरिया, संगीता अग्रवाल, शीला अग्रवाल, बंदना अग्रवाल, स्नेहा खेमानी, बिनीता माखरिया, सविता जलान आदि उपस्थित थे।

इस बारे में जब हमने आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की 2026 से 2028 सत्र की अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान से बात की तो उन्होंने कहा की उनके संगठन की तरफ से लगातार इस तरह के कार्यक्रम किए जाते रहे हैं पिछले 5 वर्षों से कुमारपुर इलाके में गर्मी के मौसम में यह जल सेवा दी जाती थी लेकिन इस साल यहां राहा लेन में करने का फैसला लिया गया उन्होंने कहा कि एक बस स्टैंड है और यहां पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है लेकिन यहां पर कोई पानी की व्यवस्था नहीं है जिस वजह से यात्रियों को और अन्य राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है घर में के मौसम में प्यास बहुत लगती है इसलिए आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से अगले 1 महीने तक यहां पर लोगों को जल सेवा दी जाएगी इसके अलावा यहां पर खीरा चना तरबूज आदि की भी व्यवस्था की गई है। वही कार्यक्रम में उपस्थित 43 नंबर वार्ड की पार्षद आमना खातून ने आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति के प्रयास की सराहना की और कहा कि गर्मी के मौसम में जब लोग बेहाल हो जाते हैं तब अगर उन्हें ठंडा शरबत या चना खीरा आदि मिले तो उन्हें जरूर अच्छा लगेगा राहत मिलेगी इसके लिए उन्होंने आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति के सभी सदस्यों और इस कार्यक्रम से जुड़े सभी को धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page