आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में मतदान की प्रक्रिया शुरू सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की उमड़ी भीड़:
1 min read
आसनसोल: मंगलवार सुबह से ही आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों मैं लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों में पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया आसनसोल सहित बाराबनी रानीगंज जमुरिया आदि क्षेत्र में भी लोग सुबह से ही कतारों में लग गए और गर्मी बढ़ने से पहले ही मतदान कर अपने घरों को लौटने की कोशिश में जुट गए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे मतदान शुरू होते ही कुछ बूथों पर ईवीएम को लेकर कुछ समस्याएं सामने आई लेकिन समाचार लिखे जाने तक आसनसोल में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहे थे














