कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रागनियां पाड़ा में किया चुनाव प्रचार टीएमसी पर लगाया प्रचार के दौरान उन पर हमला करवाने का आरोप
1 min read
:आसनसोल उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी लगातार उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं इसी कड़ी में कल शाम वह आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रांगनियां पाड़ा इलाके में पहुंचे इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता शाह आलम सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर प्रसनजित पुईतुंडी ने एक पथ सभी भी की । उन्होंने लोगों से आने वाले चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने का अनुरोध किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने बताया कि टीएमसी ने पिछले 15 सालों में विकास का कोई काम नहीं किया है टीएमसी के नेताओं ने सिर्फ अपनी जेबें भरी है और आसनसोल के लोगों को लूटा है अब समय आ गया है कि आसनसोल की जनता टीएमसी को उनके किए के लिए लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें और टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस राज्य के विकास के लिए जो किया है वह सब जानते हैं और जब से कांग्रेस बंगाल में सत्ता से हटी है इस राज्य का विकास रुक गया है इसीलिए उन्होंने सबको राज्य के विकास के लिए एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताने का आव्हान किया इस समय देखा गया कि एक व्यक्ति कांग्रेस प्रत्याशी से काफी बहस कर रहा था इसे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जब टीएमसी को यह लगने लगा है कि कांग्रेस आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों के पास जा रही है और लोगों का समर्थन भी कांग्रेस को मिल रहा है तो टीएमसी को डर सताने लगा है इसलिए आज जब वह यहां पर चुनाव प्रचार के लिए आए तो एक व्यक्ति को भेजा गया जिसने उन पर हमला करने का प्रयास किया कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि स्थानीय लोगों से पता चला कि वह इस मोहल्ले का रहने वाला भी नहीं था और ऐसा लग रहा था कि वह शराब के नशे में था उन्होंने कहा कि यह सब टीएमसी की कारस्तानी है हालांकि प्रसनजीत पुईतुंडी ने दावा किया कि यह सब करके कोई फायदा नहीं होगा आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी की हार निश्चित है












