भाजपा प्रत्याशी अरिजीत राय के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सालानपुर में सभा
1 min read
:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबनी से बीजेपी प्रत्याशी अरिजीत राय के समर्थन में रैली करने सलानपुर इलाके के अचरा हाई स्कूल मैदान पहुंचे. उन्होंने यहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया. यहां बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और समर्थक मौजूद थे. योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. मंच पर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया. फिर योगी आदित्यनाथ ने अपने मशहूर अंदाज में बोलना शुरू किया. उन्होंने कहा, बंगाल की ये धरती कवि रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तित्वों की भूमि है, उन्होंने हमेशा देश के कल्याण के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, इसी धरती ने हमें राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया है. उन्होंने कहा कि आज वंदे मातरम के 150 साल पूरे हो गए हैं और इसी साल यानी 150वें साल में बंगाल में टीएमसी शासन का अंत भी हो जाएगा. उन्होंने कहा, यह भूमि स्वामी विवेकानन्द की भूमि है, जिन्होंने कहा था कि गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं। उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अगले विधानसभा चुनाव में बाराबनी विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार अरिजीत राय को जिताने का आग्रह किया और इसके बाद उन्होंने वादा किया कि बंगाल की धरती से टीएमसी का सफाया हो जाएगा. इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल आर्थिक रूप से भारत का नेतृत्व करता था. युवाओं को फैक्ट्रियों में रोजगार देना हो या मछली उत्पादन, बंगाल हर क्षेत्र में आगे था, लेकिन पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट और अब टीएमसी के शासन में बंगाल पिछड़ गया है। उन्होंने कहा, इसके लिए यहां के राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि भाजपा को एक मौका दें, भाजपा बंगाल के पुराने गौरवशाली इतिहास को फिर से बहाल करेगी












