shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

एच एन मिश्र द्वारा नुनी इलाके में बनाए गए हाउसिंग कंपलेक्स शांति निवास का हुआ उद्घाटन सुलभ मूल्य पर मध्यमवर्गीय परिवारों के आशियाने का सपना हुआ पूरा

1 min read

:आसनसोल शहर के प्रसिद्ध बिल्डर हरिनारायण मिश्र या एच एन मिश्र द्वारा बाराबनी इलाके के नूनी पंचायत क्षेत्र में शांति निवास नामक एक हाउसिंग कंपलेक्स का निर्माण किया गया है आज हाउसिंग कांप्लेक्स के मंदिर का उद्घाटन किया गया इस मौके पर एच एन मिश्र के अलावा आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज नुनी ग्राम पंचायत के प्रधान माधव तिवारी विकास मिश्र रिंटु मिश्र सहित शांति निवास हाउसिंग कांप्लेक्स में रहने वाले लोग उपस्थित थे सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई

उसके उपरांत सभी विशिष्ट अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एच एन मिश्र ने स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज को सम्मानित किया इसके उपरांत अपने स्वागत भाषण में हरिनारायण मिश्र ने कहा कि वह हमेशा चाहते थे कि एक ऐसा हाउसिंग कंपलेक्स बनाया जाए जहां पर मध्यम वर्गीय परिवारों को घर खरीदने में आसानी हो सके आसनसोल शहर में जमीन की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि वहां पर अगर घर या फ्लैट बनाकर ग्राहकों को बेचे जाते तो उनकी कीमत इतनी ज्यादा हो जाती के माध्यम या निम्न मध्यम वर्ग के परिवार के लोग उसे खरीद नहीं पाते इसलिए उन्होंने नूनी ग्राम पंचायत इलाके में इस जमीन को बाजार कीमत पर खरीदा और यहां पर सुलभ मूल्य पर घर बनाए जिससे कि मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को घर खरीदने में आसानी हो सके

उन्होंने कहा कि घर हर एक व्यक्ति का सपना होता है और उन्हें खुशी है कि वह कुछ लोगों के इस सपने को पूरा कर सके उन्होंने कहा कि वह 1987 से लोगों के लिए आशियाना बनाने का कार्य कर रहे हैं और जब भी उनके बनाए हुए घर में वह किसी परिवार को हंसी-खुशी रहते देखते हैं तो उन्हें काफी संतुष्टि मिलती है उन्हें लगता है कि उन्होंने समाज के लिए कुछ सार्थक किया वहीं रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि एच एन मिश्र एक उद्योगपति हैं लेकिन उनकी सोच किसी समाज सेवी से काम नहीं है इसलिए वह हमेशा ऐसे कार्य करते हैं जिससे समाज का भला हो उन्होंने कहा कि आज इस शांति निवास परिसर में आकर उन्हें भी काफी अच्छा लग रहा है यहां का परिवेश इतना अच्छा है कि दिल को काफी आनंद मिला उन्होंने कहा कि यहां पर एक मंदिर भी बनाया गया है लोग पूरे दिन की भाग दौड़ के बाद जब अपने घर लौटेंगे तब मंदिर में जाकर भगवान के चरणों में शीष झुकाएंगे तो उन्हें मानसिक शांति मिलेगी इसके लिए उन्होंने एच एन मिश्र की सराहना की। इसके बाद हरिनारायण मिश्र और रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज तथा अन्य विशिष्ट लोगों ने मिलकर शांति निवास परिसर के अंदर बने एक चिल्ड्रन पार्क और एक स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए एच एन मिश्र ने कहा कि आज शांति निवास का उद्घाटन किया गया यहां पर 34 घर बनाए गए हैं इन घरों को यहां पर बनाने का उद्देश्य यह था कि आसनसोल में जमीन की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि लोगों के लिए सुलभ मूल्य पर घर या फ्लैट बनाना मुश्किल हो गया है इसलिए उन्होंने पंचायत इलाके में जमीन खरीद कर घर बनाए ताकि लोगों को सुलभ मूल्य पर घर उपलब्ध कराए जा सके उन्होंने कहा कि यहां पर 34 घर बनाए गए हैं और सब घर बुक हो चुके हैं और कई घरों में परिवार रहने भी आ गए हैं उन्होंने कहा कि शांति निवास परिसर में 34 घरों के अलावा एक स्विमिंग पूल बच्चों के खेलने के लिए पार्क और एक कम्युनिटी सेंटर भी बनाया गया है उन्होंने कहा कि जिस तेजी से 34 घरों की बिक्री हुई अगर वह और ज्यादा घर बनाते तो वह भी लोग ले लेते लेकिन जमीन की उतनी उपलब्धता नहीं थी हालांकि उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह यहां पर और भी इस तरह के कई प्रोजेक्ट करने के बारे में सोच रहे हैं ताकि मध्य और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को भी सुलभ मूल्य पर एक आशियाना मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page