रक्तदान ने बचाई एक मासूम की जिंदगी
1 min read
:इंसानियत का यही तकाजा है कि हम हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार है खासकर बात जब किसी बच्चे की मदद की हो तब एक इंसानियत से भरा हुआ इंसान दो बार नहीं सोचता ऐसा ही कुछ किया आसनसोल की रहने वाली सुलेखा विकास महतो ने महज़ 15 साल की एक बच्ची को खुन की आपातकालीन स्थिति में जरूरत हो गई थी जब कहीं से भी रक्त का इंतजाम नहीं हो पाया तो सुलेखा विकास महतो आगे आईं और उन्होंने रक्तदान किया जिससे उस बच्ची का इलाज संभव हो सका और अब वह स्वस्थ होने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है इस बारे में सुलेखा ने कहा कि इंसानियत ही किसी इंसान को दूसरे प्राणियों से अलग करती है उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता इसलिए जब उन्हें पता चला कि एक 15 साल की लड़की का इलाज सिर्फ रक्त की वजह से रुका हुआ है तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे रात के 12:00 बजे जाकर रक्तदान किया ताकि बच्ची की जिंदगी बच सके सुलेखा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी इस पहल से लड़की की जिंदगी बच पाई इसके लिए उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें यह कार्य करने के लिए प्रेरित किया इसके साथ ही उन्होंने दूसरे लोगों से भी अनुरोध किया कि वह भी समय-समय पर रक्तदान करें क्योंकि आपके रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है












