shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र के भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने जारी किया मेनिफेस्टो और हेल्पलाइन नंबर

1 min read

:उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गर्मी बढ़ती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल उत्तर के उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने मंगलवार को आसनसोल उत्तर के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। इस दौरान यहां जिला अध्यक्ष देवतन्नु भट्टाचार्य समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
घोषणापत्र जारी करते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र इस समय कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है. उन्होंने खराब जल निकासी, पीने के पानी की कमी, शहर में नियमित ट्रैफिक जाम, जर्जर सड़कें, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, शिक्षा प्रणाली में चुनौतियां और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन समस्याओं का निराकरण करेगी
उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ वादे करना नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करके लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।”
उन्होंने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. इसमें बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक प्रति माह 3,000 रुपये का भत्ता देने का भी वादा किया गया है। वरिष्ठ महिलाओं के लिए 2000 रुपए की मासिक सहायता की भी घोषणा की गई।
किसानों के लिए वार्षिक वित्तीय सहायता और आसान ऋण सुविधा का भी आश्वासन दिया गया है।
इस मौके पर कृष्णेंदु मुखर्जी ने एक हेल्पलाइन नंबर *919593222255* लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि यह नंबर न सिर्फ चुनाव के दौरान बल्कि चुनाव के बाद भी आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए खुला रहेगा. उन्होंने दावा किया कि भाजपा उन लोगों के साथ खड़ी होने को तैयार है जो तृणमूल कांग्रेस के कथित अत्याचार के कारण परेशानी में हैं।
जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने भी लोगों से भाजपा के लिए समर्थन मांगा और कहा कि पार्टी विकास और पारदर्शिता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है.
अंत में कृष्णेंदु मुखर्जी ने आशा जताते हुए कहा कि इस बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी और लोग बदलाव के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ”जनता का समर्थन और विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसकी ताकत से हम उत्तर विधानसभा को एक विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page