shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कांग्रेस की तरफ से 23 अप्रैल के मतदान के लिए जारी मतदाता सूची को लेकर उठाए गए गंभीर सवाल मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप

1 min read

  कांग्रेस की तरफ से आज गिरजा मोड इलाके में उनके पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया। इस मौके पर आसनसोल उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम और पार्षद एस एम मुस्तफा पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जो मतदाता सूची जारी की गई है उस मतदाता सूची को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि एक तरफ चुनाव आयोग द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि एस आई आर के जरिए एक शुद्ध मतदाता सूची बनाई जा रही है लेकिन सच्चाई यह है कि मतदाता सूची में गंभीर अनियमिताएं हैं उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के कई बार नाम अंकित है और यह सिर्फ एक मतदाता के नाम के साथ नहीं है बल्कि ऐसे कई नाम है जो मतदाता सूची में एक से ज्यादा बार पंजीकृत हैं वही उन्होंने कहा कि जो जायज मतदाता है जिनके पिता राष्ट्रीय कंपनियों में काम कर चुके हैं उन्होंने खुद यहां पर पढ़ाई की है उनके पास मेट्रिक सहित तमाम शैक्षणिक सर्टिफिकेट हैं उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ही पार्टी के काउंसलर एस एम मुस्तफा का नाम काट दिया गया है जबकि उनके पिता ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में काम करते थे उनकी सारी पढ़ाई आसनसोल में हुई है जिसका सर्टिफिकेट भी उनके पास है उन्होंने कहा कि इस तरह से मतदाता सूची में घोटाला करके चुनाव आयोग भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहती है उन्होंने कहा कि अमित शाह को चाणक्य कहा जाता है लेकिन वह चाणक्य नहीं चोर हैं राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर सबसे पहले वोट चोरी को दिखाया था और आसनसोल में आज कांग्रेस की तरफ से मतदाता सूची की गड़बड़ी को दिखाया जा रहा है उन्होंने कहा की ज्ञानेश कुमार भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं इस मतदाता सूची में आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र के 171 नंबर बुथ इलाके में ऐसे अच्छे मतदाताओं के नाम पाए गए हैं जिनका नाम मतदाता सूची में एक से ज्यादा बार है इनके पिता का नाम भी समान है और इनकी उम्र भी वही दिखाई जा रही है इससे साफ जाहिर होता है कि किस तरह से चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके भाजपा मतदाता सूची में गड़बड़ी करके चुनाव जीतना चाहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page