shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

रविवार को थम गया आसनसोल लोकसभा उपचुनाव का प्रचार:

1 min read

आसनसोल उप चुनाव के लिए आज प्रचार का दौर थम गया । अब लोगों को यह सोचना होगा कि वह किसके पक्ष मे वोट डालेंगे। एक तरफ़ टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा हैं तो वहीं भाजपा ने इस बार आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्नि मित्रा पाल पर दांव लगाया है। चुनावी मैदान में सीपीएम और कांग्रेस भी हैं। इन दोनो ही पार्टियों का कहना है कि वह सिर्फ़ संख्या बढ़ाने के लिए चुनाव नही लड़ रहे। उन्होंने अपनी अपनी जीत को लेकर विश्वास व्यक्त किया। लेकिन राजनीति के जानकारों की मानें तो असली लड़ाई भाजपा और टीएमसी के बीच है। भाजपा प्रत्याशी अग्नि मित्रा पाल ने टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पर बाहरी होने का आरोप लगाया। इसके जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से चुनाव लड़ने का हवाला दिया और पुछा कि आगर नरेंद्र मोदी वाराणसी में बाहरी नहीं हैं तो वह आसनसोल में बाहरी कैसे हुए? टीएमसी और भाजपा के लिए आसनसोल की सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है। भाजपा जहां इस सीट पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखकर यह जताना चाहती है कि यहां से पीछले दो बार भाजपा की जीत नरेंद्र मोदी के कारण हुई थी बाबुल सुप्रियो का इसमें कोई श्रेय नहीं था। वहीं टीएमसी इस सीट को जीतकर यह साबित करना चाहेगी कि आसनसोल की जनता मोदी की नीतियों को नकार चुकी है। इसपर दिनों दिन बढ़ती मंहगाई ने भी टीएमसी को एक और हथियार दे दिया है। बहरहाल आज प्रचार का शोर थम गया अब बारी है जनता के विचार करने और 12 तारीख़ को मतदान करने की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page