shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा की तरफ से आसनसोल उत्तर विधानसभा चुनाव कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन ममता बनर्जी के वक्तव्य का दिया गया बिंदुवार जवाब

1 min read

:आज आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ स्थित चुनावी कार्यालय में भाजपा की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर भाजपा नेताओं दुर्गेश नागी और मदन मोहन चौबे ने पत्रकारों को संबोधित किया मदन मोहन चौबे ने कहा कि 12 तारीख यानी कल टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी आसनसोल के दौरे पर आई थी उन्होंने भाजपा को लेकर कुछ बातें कही थी आज भाजपा की तरफ से उन्हीं बातों का जवाब दिया जाएगा। मदन मोहन चौबे ने कहा कि कल ममता बनर्जी ने एक ऐसे इलाके में सभा की जो अल्पसंख्यक बहुल इलाका है दरअसल ममता बनर्जी को समझ में आ गया है कि पश्चिम बंगाल का बहुसंख्यक समाज उनसे पूरी तरह से अलग हो चुका है इसलिए वह किसी तरह अल्पसंख्यकों को अपने साथ रखना चाहती है लेकिन अल्पसंख्यक भी अब उनके मंसूबों को समझ चुके हैं इसलिए वह अब ममता बनर्जी और टीएमसी नेताओं के बहकावे में नहीं आएंगे इसके उपरांत दुर्गेश नागी ने बिंदुवार ममता बनर्जी की बातों का जवाब दिया दुर्गेश नागि ने कहा के आसनसोल में हिंदी बोलने वाले लोग बड़ी संख्या में रहते हैं कल ममता बनर्जी सभा में आईं थीं और उन्होंने हिंदी में वहां उपस्थित पत्रकारों से कहा था कि वह हिंदी में यह बोल रही है ताकि यहां के हिंदी भाषी पत्रकार भाजपा को यह बता सके जिससे कि उन पत्रकारों और उनके हाउस को भाजपा से ज्यादा विज्ञापन मिलेगा दुर्गेश नागि ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक बयान था जो ममता बनर्जी ने दिया उन्होंने कहा कि अगर उनको लगता है कि सिर्फ हिंदी भाषा बोलने वाले लोग ही भाजपा के साथ है तो ऐसा नहीं है आज स्थिति ऐसी हो गई है कि बंगाल में हर व्यक्ति चाहे वह कोई भी भाषा क्यों ना बोलते हो भाजपा के साथ है वही कल ममता बनर्जी ने एस आई आर के मुद्दे पर भी भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया था इस पर दुर्गेश नागि ने कहा कि यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो चुनाव आयोग द्वारा करवाई जा रही है इसका भाजपा के साथ कोई लेना-देना नहीं है उन्होंने साफ कहा कि भाजपा का पहले से ही यह कहना है कि जो मुसलमान कई पीढियों से भारत में रह रहे हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं वह भारत में ही रहेंगे वह भारतीय हैं उनको यहां से कोई नहीं हटा सकता लेकिन जो बांग्लादेश से आए मुसलमान घुसपैठिए है या रोहिंग्या घुसपैठिए हैं उनको चुन चुन कर भारत से निकाला जाएगा उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बहुत जल्द इसे पूरा किया जाएगा लेकिन यहां के मुसलमान को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है भाजपा उनके साथ पहले भी थी और भविष्य में भी रहेगी वहीं ममता बनर्जी द्वारा भाजपा पर सिख विरोधी होने का जो आरोप लगाया गया था उस पर दुर्गेश नागी ने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा कल दुष्प्रचार किया गया भाजपा सिख विरोधी नहीं है उन्होंने कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से गुरु तेग बहादुर को सम्मान दिया था उनके कदमों में अपना शीष झुकाया था इसलिए यह कहना कि भारतीय जनता पार्टी सिख विरोधी है पूरी तरह से झूठ है वहीं कल की सभा से ममता बनर्जी ने यह सवाल किया था कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसनसोल को क्या दिया है इसके जवाब में दुर्गेश नागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसनसोल स्टेशन को नया रूप दिया है मनोज टॉकीज के पास कुमारपुर में ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है इसके अलावा और भी कई काम उन्होंने किए हैं लेकिन ममता बनर्जी की सरकार ने उनके साथ सहयोग नहीं किया उन्होंने कहा कि जो फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है वह आसनसोल से गुजरेगा। उन्होंने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के सरकार घुसपैठियों को भारत में कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वही कोयला तस्करी को लेकर भी कल ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हमला बोला था उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के नेता आसनसोल आते हैं और कोयले का पैसा लेकर जाते हैं इस पर आज दुर्गेश नागी ने पलटवार करते हुए ममता बनर्जी से सवाल किया कि अगर उन्हें पता है कि भाजपा का कौन नेता कोयले का पैसा लेकर जाता है तो वह उनका नाम बताएं दुर्गेश ने कहा कि सबको पता है कि पश्चिम बंगाल में अगर कोयला बालू मवेशी मानव तस्करी का पैसा कोई उठाता है तो वह भाईपो है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कल बताया था कि सीआईएसएफ कोयला खदानों की निगरानी करती है यह सही बात है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा कोयले के खदानों की निगरानी की जाती है लेकिन जब सीआईएसएफ के जवान कोयला तस्करों और गाड़ियों को पकड़कर पुलिस के हवाले करती है तो पुलिस मामला दर्ज नहीं करती और कोयला तस्कर छूट जाते हैं यह भी एक सच्चाई है और पुलिस मंत्री होने के नाते ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए। वहीं केंद्र सरकार द्वारा आवास योजना पानी के लिए दिए गए पैसे के गबन का भी उन्होंने आरोप लगाया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को ममता बनर्जी सिर्फ इसलिए यहां लागू नहीं होने देना चाहती ताकि केंद्र सरकार को वह श्रेय न मिल जाए इसके लिए वह बंगाल की जनता को तकलीफ में भी रखने को तैयार हैं वही टीएमसी द्वारा अपने मेनिफेस्टो में दामोदर नदी पर एक ब्रिज बनाने की बात कही गई है जो पश्चिम बर्धमान जिले को बांकुड़ा और पुरुलिया से जोड़ेगी दुर्गेश ने बताया कि यह काम आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने बहुत पहले ही शुरू किया है प्रक्रिया को भी उन्होंने शुरू किया था जब ममता बनर्जी को लगा कि अब अगर यह काम केंद्र सरकार के द्वारा कर लिया गया तो पूरा श्रेय केंद्र सरकार और बीजेपी को मिलेगा इसलिए अब वह अपने मेनिफेस्टो में इसे रख रही हैं उन्होंने कहा कि इसे नकल करना कहते हैं। इसके अलावा दुर्गेश नागि ने टीएमसी नेताओं और प्रशासन पर आसनसोल में बहने वाली नदियों पर भी अतिक्रमण करने का आरोप लगाया उन्होंने साफ कहा कि बंगाल सहित आसनसोल की जनता अब यह समझ चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में टीएमसी के कुशासन का जरूर समापन होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page