कुल्टी में टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में टीएमसी सांसद सायनी घोष की सभा टीएमसी की जीत का दावा भाजपा नेता केशव पोद्दार ने कहा कुल्टी में टीएमसी की हार निश्चित
1 min read
:कुल्टी के टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में कल टीएमसी सांसद और अभिनेत्री सायनी घोष ने बराकर बस स्टैंड के निकट एक जनसभा को संबोधित किया इस मौके पर यहां अभिजीत घटक सहित कुल्टी क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर सायनी घोष ने कहा कि ममता बनर्जी का चौथी बार बंगाल का मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका है लेकिन यह लड़ाई ममता बनर्जी को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने की लड़ाई नहीं यह लड़ाई आने वाले समय में ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की लड़ाई है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में विकास के ऐसे काम किए गए हैं जो और किसी राज्य में नहीं हुए हैं उन्होंने बताया कि बंगाल में धर्म की राजनीति नहीं हो सकती यहां पर लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया नहीं जा सकता है यहां सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं लेकिन भाजपा बंगाल के संस्कृति को नहीं समझती लेकिन अब बंगाल की जनता बीजेपी को बंगाल से उखाड़ फेंकेगी वहीं इस बारे में जब हमने भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल जिला महामंत्री केशव पोद्दार से बात की तो उन्होंने कहा कि कुल्टी में विधायक रहते हुए डॉ अजय पोद्दार ने जो काम किया है वह सब ने देखा है उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आसनसोल उत्तर में टीएमसी के विधायक ने विधायक निधि का जितना काम किया है उससे कहीं ज्यादा काम डॉक्टर अजय पोद्दार ने इस क्षेत्र में किया है उन्होंने कहा कि जिस रास्ते पर आज अभिजीत घटक की सभा हुई वह रास्ता सेल द्वारा बनाया गया है डॉ अजय पोद्दार की वजह से ही यहां पर सेल रेल ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड रास्तों का निर्माण कर रहा है उन्होंने कहा कि अभिजीत घटक आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गए थे वहां पर कुछ महिलाओं द्वारा उनसे शिकायत की गई कि उन्हें पानी नहीं मिलता केशव पोद्दार ने कहा कि जिस क्षेत्र में यह घटना घटी वहां पर सेल पानी उपलब्ध कराता है उन्होंने कहा कि अभिजीत घटक आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर है लेकिन कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के ऐसे कई इलाके हैं जो नगर निगम के अंतर्गत आते हैं लेकिन वहां पर नगर निगम द्वारा कोई काम नहीं किया गया है इस वजह से ऐसा लगता है कि वह पंचायत इलाका है उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद एक बार फिर यहां कमल खिलेगा पूरा कुल्टी भगवा हो जाएगा और मनोज टॉकीज के पास केंद्र सरकार के पैसे से जो फ्लाई ओवर बनाया गया है अभिजीत घटक और उनकी पार्टी के नेताओं को वह ब्रिज भी पार करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी उन्होंने कहा कि कुल्टी में जो चुनाव हो रहा है वह भाजपा के कार्यकर्ता नहीं लड़ रहे हैं वह कुल्टी की आम जनता लड़ रही है यह चुनाव भाजपा बनाम टीएमसी नहीं है यह चुनाव ममता बनाम जनता है जिसमें जीत जनता की होगी












