shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा पर टीएमसी का पलटवार मोदी की बातों को बताया झुठ का पुलिंदा

1 min read

:कल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसनसोल के पोलो मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे उन्होंने अपने भाषण में टीएमसी पर करारा प्रहार किया था उन्होंने कहा था कि पिछले 15 सालों में टीएमसी ने बंगाल को सिर्फ लूटा है और आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में जब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तब एक-एक भ्रष्टाचार और अन्याय का चुन चुन कर हिसाब लिया जाएगा उन्होंने कहा था कि टीएमसी के शासनकाल में बंगाल पिछड़ गया है और इसकी एकमात्र वजह टीएमसी है इसे लेकर कल आसनसोल के राहा लेन इलाके में टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर टीएमसी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती आसनसोल उत्तर से टीएमसी के प्रत्याशी मलय घटक पत्रकारों से रूबरू हुए नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसनसोल में आकर बंगाल और यहां के लोगों के लिए जो बातें कहीं उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार बंगाल के हक का 2 लाख करोड़ से ज्यादा का पैसा रोक कर रखी है दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर बड़े-बड़े दावे करते हैं नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने दावा किया कि ऐसा करके केंद्र की मोदी सरकार बंगाल के विकास को रोकना चाहती है बंगाल के लोगों को परेशान करना चाहती है उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी का आईटी सेल बांग्ला भाषा को बांग्लादेशी भाषा बता रहा है इससे ही पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के मन में बंगाल और बंगाली जनता के लिए कितनी घृणा है। नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसके कार्यकर्ता ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्तियों को तोड़ते हैं रवींद्रनाथ टैगोर को रविंद्र नाथ सान्याल बोलते हैं बंकिम चंद्र चटर्जी को बंकिम दा बोलते हैं बंगाल का रहने वाला बंगाली जब किसी दूसरे राज्य में काम करने के लिए जाता है तो उसे वहां मारा पीटा जाता है और बीजेपी बंगाल के हित की बात करती है यह पूरी तरह से हास्यास्पद है इसके उपरांत एस आई आर को लेकर भी नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने नरेंद्र मोदी पर प्रहार किया और कहा की बंगाल की जनता को प्रधानमंत्री शब्द से कोई समस्या नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने बंगाल के लोगों को जिस तरह से वंचित किया है परेशान किया है उन कार्यों से बंगाल की जनता को जरूर परेशानी है नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव के बाद हिसाब देना होगा लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को बंगाल की जनता को हिसाब देना होगा कि उन्होंने बंगाल के हक का 2 लाख करोड रुपए से ज्यादा का पैसा रोक के क्यों रखा है उन्हें इस बात का हिसाब देना होगा कि एस आई आर की लाइन में जायज बंगाली मतदाताओं को क्यों लगाया गया और इस वजह से लगभग 200 लोगों की मौत हो गई इन सब मौतों का हिसाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना होगा बंगाल की जनता कुछ भी नहीं भूली है और 23 और 29 अप्रैल को मतदान के दिन यहां की जनता भाजपा को इसका जवाब जरूर दे देगी। वहीं मलय घटक ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री ने बंगाल की जनता से झूठ बोला हो उन्होंने इससे पहले भी कई बार झूठ बोला है उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा नहीं मिला हर व्यक्ति के अकाउंट में 15 लाख रुपए आ जाएंगे वह भी नहीं आया इसके अलावा और भी तमाम तरह के वादे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए थे लेकिन उन वादों को पूरा नहीं किया गया और आज उन्होंने फिर नए वादे किए मलय घटक ने कहा है कि नए वादे करने से पहले अच्छा होगा कि वह अपने पुराने वादों को याद करें उन्हें पूरा करें उसके बाद जनता को भ्रमित करने के लिए नए वादे करें लेकिन अब जनता समझ चुकी है भाजपा के झूठे नेताओं के वादों पर जनता विश्वास नहीं करेगी और इस बार भी 2021 की तरह भाजपा को बंगाल में मुंह की खानी पड़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page