आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से ग्लूकोमा जागरूकता सेमिनार का आयोजन
1 min read
:आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा नेत्रदान–देहदान प्रकल्प के अंतर्गत 8 अप्रैल को मुर्गासोल स्थित शार्प साइट आई हॉस्पिटल में ग्लूकोमा जागरूकता सेमिनार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रवि दारूका एवं डॉ. प्रिया शर्राफ ने ग्लूकोमा, कैटरेक्ट और मायोपिया जैसी आंखों की बीमारियों पर सरल एवं विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समय पर जांच और सही उपचार के महत्व पर विशेष जोर दिया।
सेमिनार में लगभग 20 सदस्याओं की उपस्थिति रही। सभी ने उपयोगी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान कई बहनों ने नेत्रदान एवं देहदान के संकल्प फॉर्म भरकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर निर्मला गुटगुटिया, मधु डुमरेवाल, निधि पसारी,रेखा गाड़ीवान, प्रीति खेमानी, लक्ष्मी अग्रवाल, अनीता दीवान सहित समिति की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।












