प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में आने के लिए कुल्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बुकिंग किए गए बस कैंसिल, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप
1 min read
:9 तारीख को आसनसोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं इसे लेकर पूरे पश्चिम वर्धमान जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है कुल्टी ब्लॉक क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर काफी उत्साह है भाजपा कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक ले जाने के लिए बस की बुकिंग कराई गई थी लेकिन बुकिंग के बाद अचानक मंगलवार रात को मिनी बस मालिकों ने बुकिंग कैंसिल करवा दिया जब भाजपा नेताओं ने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी की सभा में ले जाने के लिए बस की बुकिंग कैंसिल करने के लिए उन पर ऊपर से दबाव है इसलिए मजबूरी में उन्हें यह काम करना पड़ रहा है इसके बाद बुधवार को बराकर मिनी बस स्टैंड पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिनी बस रोककर प्रदर्शन किया इस मौके पर यहां भाजपा पार्षद इंद्राणी आचार्य मंडल अध्यक्ष संजू घोष मनमोहन राय अमर प्रसाद आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे इंद्राणी आचार्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के सभा स्थल तक ले जाने के लिए बस की बुकिंग कराई गई थी लेकिन मंगलवार रात को अचानक बस मालिकों द्वारा बुकिंग कैंसिल करवा दिया गया इन्होंने कहा कि जब उन्होंने बस मालिकों से बुकिंग कैंसिल करवाने के पीछे कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उन पर काफी दबाव है इस वजह से वह बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं इंद्राणी आचार्य ने इसके पीछे टीएमसी और टीएमसी के कुल्टी से प्रत्याशी अभिजीत घटक का हाथ बताया और कहां की वह समझ चुके हैं कि अब लोग भाजपा के समर्थन में आ गए हैं इसलिए इस तरह से बस मालिकों को डराया धमकाया जा रहा हैवही इस बारे में जब हमने भाजपा के महासचिव केशव पोद्दार से बात की तो उन्होंने कहा कि कुल्टी में इस तरह की राजनीतिक संस्कृति कभी नहीं थी इससे पहले भी यहां पर उज्जवल चटर्जी जैसे लोग टीएमसी के विधायक रह चुके हैं लेकिन उन्होंने कभी भी इस तरह की राजनीति नहीं की है उन्होंने साफ कहा कि जिस तरह से बस मालिकों को डराया धमकाया जा रहा है और उनकी बुकिंग को कैंसल किया जा रहा है यह दिखाता है कि टीएमसी इस क्षेत्र में कितना डर चुकी है केशव पोद्दार ने कहा कि इस तरह से भाजपा को रोक नहीं जा सकता और आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के जरिए कुल्टी की जनता इसका जवाब टीएमसी को देगी












