आज फिर प्रयास एचपी गैस एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा
1 min read
:एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा दावे किए जा रहे हैं कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है लेकिन आसनसोल के एलआईसी कार्यालय के निकट एचपी के प्रयास गैस एजेंसी के ग्राहकों को आज लगभग 1 महीने से परेशान होना पड़ रहा है आज भी ग्राहकों ने कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया इनका कहना है कि पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से प्रयास गैस एजेंसी के लोग ग्राहकों को परेशान कर रहे हैं ग्राहकों का कहना था कि उनके मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवरी के मैसेज आ गए हैं ओटीपी आ गया है लेकिन उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ है कई बार लोग अपना काम छोड़कर प्रयास गैस एजेंसी के कार्यालय आए और पूछा कि उन्हें कब गैस सिलेंडर मिलेगा तो कार्यालय के अधिकारियों ने उन्हें यह कहकर टाल दिया कि एक-दो दिन के अंदर उन्हें गैस सिलेंडर मिल जाएगा लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला फिर जब ग्राहक वापस आते हैं तो उन्हें फिर वही घिसा-पिटा जवाब दिया जाता है इससे पहले भी प्रयास गैस एजेंसी के ग्राहकों ने जीटी रोड जाम किया था और आज भी इन्होंने कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया घटना की सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया हालांकि जब हमने प्रयास गैस एजेंसी के अधिकारी से बात की और जानने का प्रयास किया कि जो ग्राहक शिकायत कर रहे हैं उनकी शिकायत कब दूर होगी और उन्हें गैस कब मिलेगा तो उन्होंने फिर कोई सीधा जवाब नहीं दिया और टाल मटोल करते नजर आए उन्होंने कहा कि जब भी सिलेंडर की आपूर्ति होगी ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा हालांकि जब हमने कुछ ग्राहकों से बात की तो उनका कहना था की आसनसोल में एचपी के ही अन्य एजेंसीयों के द्वारा समय पर गैस की आपूर्ति की जा रही है एकमात्र प्रयास गैस एजेंसी के ग्राहकों को ही परेशानी झेलनी पड़ रही है उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयास गैस एजेंसी की तरफ से सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है ग्राहकों ने अपने मोबाइल दिखाए और कहा कि उनके मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मैसेज आ गया है हालांकि इस बारे में जब हमने कार्यालय के अधिकारी से सवाल किया तो उन्होंने साफ कह दिया कि ऐसा कोई मैसेज किसी भी ग्राहक के मोबाइल में नहीं गया है लेकिन ग्राहकों ने अपने मोबाइल दिखाएं जिसमें यह देखा गया कि सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज लोगों को मिल चुका है इसके बाद बड़ी देर तक लोग प्रदर्शन करते रहे आखिरकार प्रयास गैस एजेंसी के अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आने वाले 2-4 दिन के अंदर जितने भी ग्राहकों ने बुकिंग कराई है उन सभी को सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा












