कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने कैरम खेलकर और जन संपर्क कर किया चुनाव प्रचार
1 min read
:आसनसोल उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने कल शाम आसनसोल के इस्माइल मोड़ इलाके से राम सायर मैदान तक अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वह लोगों से मिले उनको बताया कि क्यों आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी यहां पिछले 15 सालों से सत्ता में है लेकिन इस क्षेत्र के कोई विकास नहीं हुआ है जबकि सबको पता है कि कांग्रेस जब बंगाल में सत्ता में थी तो बंगाल हर मामले में पूरे देश में पहले नंबर पे था। वहीं दिन अगर लौटाने हैं तो बंगाल में कांग्रेस को फिर से लाना होगा। इसके उपरांत प्रसनजीत पुईतुंडी अपने समर्थकों को साथ लेकर आसनसोल ग्राम पहुंचे । वहां से मास्टर पड़ा से वापस इस्माइल मोड़ तक आए। इस दौरान प्रसनजीत पुईतुंडी ने एक स्थानीय क्लब में सदस्यों के साथ कैरम भी खेला












