कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया चुनाव प्रचार
1 min read
आसनसोल :सभी पार्टियों की तरफ से 23 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा केंद्र की सभी 7 सीटों के लिए होने वाले मतदान को जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से इस बार आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतुंदी को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। प्रसनजीत पुईतुंडी की तरफ से लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में कल कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के बस्तीन बाजार से बोतल मस्जिद इलाके तक चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा सहित और भी तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे। प्रसनजीत से ने बाजार में आने वाले लोगों तथा दुकानदारों से मुलाकात की उनसे बातचीत की और आसनसोल बाजार सहित समूचे उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने का अनुरोध किया। प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि एकमात्र कांग्रेस ही सही मायनों में विकास कर सकती है उन्होंने लोगों से कांग्रेस पर भरोसा रखने का अनुरोध किया












