गुड फ्राइडे के अवसर पर आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने ईसाई समुदाय के लोगों से की मुलाकात
1 min read
आसनसोल : ईसाई समुदाय के पवित्र दिन गुड फ्राइडे के अवसर पर आज आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने आसनसोल बस स्टैंड के पास चर्च पहुंचकर चर्च में आने वाले श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनसे कुशल विनिमय किया इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि आज गुड फ्राइडे है आज का दिन ईसाई समुदाय के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए आज वह चर्च आए हैं और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं जब उनसे पूछा गया कि लोगों से किस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है इस पर उन्होंने कहा की हिंदुस्तान के किसी भी व्यक्ति को कांग्रेस के बारे में अलग से कुछ भी बताने की आवश्यकता नहीं है वह जानते हैं कि देश में अगर कोई राजनीतिक दल लोगों का सही तरीके से विकास कर सकती है तो वह कांग्रेस है कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलना जानती है इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें लोगों का समर्थन जरुर मिलेगा!












