आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले वामपंथी प्रत्याशियों ने किया नामांकन
1 min read
:आज वामपंथी प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन जमा किया गया आज आसनसोल उत्तर आसनसोल दक्षिण बाराबनी तथा जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन जमा किया इससे पहले वामपंथियों की तरफ से एक विशाल रैली निकाली गई रैली में इन चार विधानसभा केंद्रों के वामपंथी प्रत्याशियों के अलावा बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे जब हमने इन सभी केंद्रों के प्रत्याशियों से बात की तो उनका कहना था कि पिछले 15 सालों में पूरे बंगाल के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी विकास का कोई काम नहीं हुआ है इस वजह से जनता अब परिवर्तन चाहती है उन्होंने कहा कि टीएमसी नेताओं द्वारा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया गया है उन्होंने वादे तो बहुत की है लेकिन एक भी वादे पर वह खरे नहीं उतरे जिस वजह से लोग अब टीएमसी को पसंद नहीं कर रहे हैं वहीं भाजपा की सरकार को भी केंद्र में पिछले 12 सालों में जनता ने देख लिया है और उनसे भी अब कोई उम्मीद नहीं है वामपंथीयों ने हमेशा शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क महिला सुरक्षा जैसी बुनियादी मुद्दों को सामने रखा है और इन्हीं मुद्दों को लेकर इस बार के चुनाव में भी वह जनता के बीच जाएंगे जनता की तरफ से जो प्रतिक्रिया मिल रही है उससे लगता है कि इस बार वामपंथियों को भारी सफलता हासिल होगी












