मां घाघर बुड़ी मंदिर परिसर में हुआ कुंभकार समाज का होली मिलन समारोह
1 min read
:आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में मां घाघर बुड़ी मंदिर परिसर के निकट प्रजापति कुंभकार समाज की तरफ से होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां कुंभकार समाज के सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने बड़े हर्षोल्लास के साथ इस होली मिलन समारोह में शिरकत की कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित है जब वह समारोह स्थल पर पहुंचे तो कुंभकार समाज के सदस्यों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया मलय घटक ने कुंभकार समाज के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत ही मेहनती समाज है और इस समाज के लोग अपने कार्यों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करते हैं जो की बहुत ही सराहनीय बात है उन्होंने कहा कि इस तरह के मिलन समारोह से किसी भी समाज की नई पीढ़ी को अपने समाज के संस्कृति नैतिकता से जुड़ने का मौका मिलता है और नई पीढ़ी अनुशासन में रहना सिखती है। मलय घटक ने कहा कि वह हर साल कुंभकार समाज के निमंत्रण पर आते हैं और यहां आकर उन्हें ऐसा लगता है कि वह अपने ही परिवार के बीच आए हैं उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी इस दौरान यहां संगठन के अध्यक्ष धर्मवीर प्रसाद सचिव राजेंद्र प्रसाद तथा कुंभकार समाज के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे इस दौरान धर्मवीर प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए यह कोशिश की जाती है कि कुंभकार समाज का हर सदस्य एक दूसरे से जुड़ रहे होली जैसे त्योहारों पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि समाज के सभी सदस्यों में एक जुटता की भावना पैदा हो और भाईचारा और सद्भाव की भावना और बड़े कार्यक्रम के दौरान कुंभकार समाज की तरफ से मशीन चाक से मिट्टी के उत्पादों के निर्माण के पद्धति को दिखाया गया और इसके फायदे के बारे में जानकारी दी गई वहीं इस मौके पर बुक स्टॉल्स से मेधावी छात्रों को डिस्काउंट पर पुस्तक भी दी गई यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिनका सभी ने आनंद उठाया












