नाका चेकिंग के दौरान कालीपहाड़ी मोड़ पर देसी विदेशी करेंसी बरामद
1 min read
:पश्चिम बर्दवान जिले में 23 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं उससे पहले पुलिस प्रशासन की तरफ से कड़ी निगरानी रखी जा रही है जिले के विभिन्न इलाकों में नाका चेकिंग की जा रही है जिससे कहीं पर कोई अप्रिय घटना ना घटे या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि ना हो कल रात ऐसे ही एक नाका चेकिंग के दौरान आसनसोल के दक्षिण थाना अंतर्गत काली पहाड़ी मोड़ पर भारी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद हुई इसके अलावा भारतीय मुद्रा में डेढ़ लाख रुपए भी जब्त किए गए बताया जा रहा है कि आसनसोल दक्षिण थाना की तरफ से काली पहाड़ी मोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान कोलकाता से आसनसोल की तरफ आ रहे एक चार चक्का वाहन से 400 अमेरिकी डॉलर और 6200 दुबई की करेंसी इसके अलावा भारतीय मुद्रा में डेढ़ लाख रुपए भी बरामद हुए पूछताछ में जब चार चक्का वाहन सवार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो पुलिस ने सारा पैसा जब्त कर लिया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर चुनाव के पहले इतनी देसी विदेशी करेंसी लेकर यह व्यक्ति कहां जा रहा था या इसका इरादा क्या था।












