समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने बाराबनी के विभिन्न स्थानों पर मनाया रामनवमी का पवित्र त्यौहार
1 min read
:आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने हमेशा धार्मिक गतिविधियों में गहरी दिलचस्पी दिखाई है उनके द्वारा आसनसोल के कल्ला इलाके में प्रभु छठ घाट पर हर साल छठ और चैती छठ का आयोजन किया जाता है इसके अलावा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भी कृष्णा प्रसाद बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं आज रामनवमी के पवित्र अवसर पर

वह बाराबंनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और उन्होंने यहां गिरमिट मोड बजरंगबली मंदिर माजियारा अवतार क्लब और दोमोहानी बाजार केले जोड़ा शनि महाराज मंदिर में पूजा अर्चना की और पूरी भक्ति निष्ठा और श्रद्धा के साथ रामनवमी का पर्व मनाया इस दौरान पूरा माहौल राम मय हो गया यहां जय श्री राम के जयकारों से एक अलौकिक माहौल का जन्म हुआ इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आज रामनवमी का पवित्र त्यौहार है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हम सब के आराध्य देवता हैं और आज इस स्थान पर आकर रामनवमी का त्योहार इस क्षेत्र के लोगों के साथ मनाने का अवसर पाकर वह अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं।














