शुक्रवार को रानीगंज में रामनवमी पर शोभा यात्रा को लेकर पुलिस ने शहर में किया रूट मार्च
1 min read
रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
आसनसोल:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आज रानीगंज शहर में रामनवमी के अवसर पर जो शोभायात्रा निकाली जाएगी उसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से हर प्रकार का इंतजाम किया जा रहा है कहीं पर कोई अप्रिय स्थिति पैदा ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है इसे देखते हुए कल रानीगंज बाजार इलाके में पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रूट मार्च किया गया इसका नेतृत्व डीसी सेंट्रल ध्रुव दास कर रहे थे यहां पर एसीपी टू विमान कुमार मिर्धा रानीगंज थाना प्रभारी अमित कुमार सिंहो सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे पुलिस की टीम ने रानीगंज बाजार इलाके का दौरा किया और आज रामनवमी के अवसर पर जो शोभायात्रा निकाली जाएगी उसे देखते हुए कानून व्यवस्था को बरकरार रखने की दिशा में जरूरी कदम उठाए आपको बता दें कि रानीगंज में रामनवमी के अवसर पर ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाती है जिसमें बड़ी संख्या में अखाड़े सम्मिलित होते हैं इस बार भी यह शोभायात्रा निकलेगी जिसे लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है














