झारखंड से आ रही बस से पुलिस द्वारा जुबली मोड़ पर 1 किलो गांजा बरामद
1 min read
:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से पूरे राज्य के साथ साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में भी जोरदार तलाशी चलाई जा रही है और शांति-शृंखला और कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। आज आसनसोल के जुबली मोड़ पर झारखंड से आ रही एक बस से एक किलो गांजा जब्त किया गया। यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे, उन्होंने बस में तलाशी चलाई और इस गांजे को जब्त किया। पत्रकारों के सवालों के जवाब में डीसी सेंट्रल ध्रुवदास ने बताया कि झारखंड से आ रही एक बस से एक किलो गांजा जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कल रात भी इस जुबली मोड़ पर 10 किलो 100 ग्राम गांजा बस से जब्त किया गया था। आज एक किलो गांजा और कई मोबाइल जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय नहीं, पूरे साल पुलिस की ओर से इस जुबली मोड़ पर तलाशी चलाई जाती है, विशेष रूप से बिहार-झारखंड से आने वाली बसों पर विशेष नजर रखी जा रही है।














