आसनसोल नगर निगम में हुई इस महीने की बोर्ड मीटिंग बुनियादी सुविधाओं का बरकरार रखने पर हुई चर्चा
1 min read
:बंगाल में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गई है लेकिन इसी बीच आज आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग का भी आयोजन किया गया हर महीने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास और विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया जाता है इस महीने भी इसका आयोजन किया गया आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी बोरो चेयरमैन के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद और नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे यहां पर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में किस तरह से बुनियादी सुविधाओं को बरकरार रखा जाए इस पर विचार विमर्श किया गया इस बारे में अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि क्योंकि अभी चुनाव चल रहा है और चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है इसलिए कोई नया फैसला नहीं किया जा सका वरना विपक्ष इसे मुद्दा बना लेता लेकिन आज की बैठक में बुनियादी सुविधाओं को बरकरार रखने और खास कर गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति को सुचारू रखने पर चर्चा हुई वहीं गुरदास चटर्जी ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी होना कोई नहीं बात नहीं है लेकिन नगर निगम की तरफ से प्रयास किया जा रहा है कि कहीं पर भी पानी की आपूर्ति में कोई कमी ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ आलोचना करना है लेकिन नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर पानी की आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है














