पांच सांगठनिक जिलों का प्रभारी बनने पर भाजयुमो नेता राहुल सिंह को रानीगंज पार्टी कार्यालय में किया गया सम्मानित
1 min read
रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्
:आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है खासकर युवाओं तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य कमेटी के सदस्य राहुल सिंह को पुरुलिया विभाग का कन्वीनर नियुक्त किया गया है
अब राहुल सिंह आसनसोल पुरुलिया बांकुरा और विष्णुपुर सांगठनिक जिलों के प्रभारी बन गए हैं राहुल सिंह के इस नए पद मिलने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी खुशी देखी जा रही है कल रानीगंज रेलवे स्टेशन के निकट भाजपा पार्टी कार्यालय में राहुल सिंह को सम्मानित किया गया और एक साथ संगठन को मजबूत करने की शपथ ली गई इस मौके पर यहां भाजपा नेता तथा आसनसोल जिला भाजपा सेक्रेटरी बादशाह चटर्जी विकी कालिंदी सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ताउपस्थित थे














