कुल्टी के चिनाकुड़ी में तृणमूल के कार्यकर्ता सभा में लगभग 100 लोग तृणमूल में शामिल
1 min read
कुल्टी :राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है, एक ओर सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का जोरदार चुनाव प्रचार चल रहा है। इसी बीच देखा जा रहा है कि कहीं भाजपा छोड़कर तृणमूल में और कहीं तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने का क्रम भी चल रहा है। ऐसा ही एक दृश्य आज शाम पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल के कुल्टी के चिनाकुड़ी क्षेत्र में देखा गया, जहां तृणमूल के प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में एक कार्यकर्ता सभा का आयोजन किया गया था। इस कार्यकर्ता सभा में इलाके के लगभग 100 लोग तृणमूल में शामिल हुए। उन्होंने तृणमूल प्रत्याशी अभिजीत घटक के हाथों से पार्टी का झंडा थामा।














