आसनसोल नार्थ थाना कन्यापुर फाड़ी अंतर्गत राय मैदान में एक व्यक्ति की मौत लोगों ने जताई हत्या की आशंका
1 min read
:आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कन्यापुर चौकी इलाके में पंचगछिया पंचायत अंतर्गत राय मैदान में एक व्यक्ति की लाश पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई घटना के बारे में स्थानीय पंचायत प्रधान मनोरंजन बनर्जी ने कहा के स्थानीय निवासी विष्णु हेंब्रम की कल रात किसी ने हत्या कर दी इससे इलाके के लोगों में काफी नाराजगी है लोग चाहते हैं कि जिसने भी विष्णु हेंब्रम की हत्या की है उसको चिन्हित किया जाए और उसे उचित सजा दी जाए उन्होंने कहा कि इलाके के लोग इस बात को लेकर बेहद हैरान है कि आखिर विष्णु हेंब्रम जैसे एक साधारण व्यक्ति को किसने मारा और इसकी वजह क्या है उन्होंने प्रशासन से मांग की की इस मामले की अच्छे से जांच की जाए हालांकि जब मनोरंजन बनर्जी से पूछा गया कि इलाके में काफी नशे की दुकानें खुली हुई है तो इस पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया














