टीएमसी ने जारी किया 294 में से 291 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम
1 min read
:कल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गईथी आज टीएमसी की तरफ से यह घोषणा की गई कल दोनों विपक्षी पार्टीयों द्वारा जो घोषणा की गई थी वह सभी 294 सीटों के लिए नहीं थी लेकिन आज टीएमसी द्वारा कालीघाट में ममता बनर्जी के आवासीय कार्यालय में 294 में से 291 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई बाकी तीन सीटों पर उनके साथी दल के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे आज ममता बनर्जी सुब्रत बक्शी और अभिषेक बनर्जी द्वारा सभी 291 नाम की घोषणा कर दी गई पश्चिम बर्धमान जिले के 9 सीटों के लिए भी नाम घोषित कर दिए गए उम्मीद के मुताबिक पांडवेश्वर से एक बार फिर नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को ही टिकट दिया गया है वहीं रानीगंज से इस बार टीएमसी के जमीनी स्तर के नेता और अंडाल ब्लॉक के कद्दावर नेता कालो बरन मंडल को टिकट मिला है वही जमुरिया से एक बार फिर पार्टी ने हरे राम सिंह पर अपना भरोसा जताया है दूसरी तरफ आसनसोल दक्षिण की अगर बात करें तो यहां पर एक बदलाव देखने को मिला है इस क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे और वर्तमान में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी को पार्टी ने टिकट दिया है उनका सीधा मुकाबला अग्निमित्रा पाल से होगा वहीं बाराबनी विधानसभा से एक बार फिर पार्टी ने वर्तमान विधायक और नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को टिकट दिया है वहीं कुल्टी में इस बार नगर निगम के डिप्टी मेयर और मलय घटक के छोटे भाई अभिजीत घटक को टिकट दिया गया है वही दुर्गापुर पूर्व की अगर बात करें तो दुर्गापुर पूर्व से वर्तमान विधायक और ममता मंत्रिमंडल में मंत्री प्रदीप मजूमदार को टिकट मिला है और दुर्गापुर पश्चिम जहां से पिछले चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई थी इस बार वहां से टीएमसी ने आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता को टिकट दिया है। इन नामों की घोषणा से पूरे जिले में कुछ कांटे की टक्कर देखने की उम्मीद है जैसा कि हम जानते हैं कि पांडवेश्वर से भाजपा ने कल पूर्व विधायक और नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी को टिकट दिया है नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और जितेंद्र तिवारी के बीच जुबानी जंग पिछले कई महीनो से हम देखते आ रहे हैं अब जबकि एक बार फिर यह दोनों आमने-सामने आ गए हैं तो पांडवेश्वर सीट पर एक कांटे की टक्कर देखने की उम्मीद बन रही है वही कुल्टी कि अगर बात करें तो पिछले चुनाव में भाजपा के डॉक्टर अजय पोद्दार को यहां जीत हासिल हुई थी इस बार पार्टी ने अभिजीत घटक को यहां से खड़ा किया है अभिजीत घटक निश्चित रूप से डॉक्टर अजय पोद्दार के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में साबित हो सकते हैं वही आसनसोल उत्तर की अगर बात करें तो एक बार फिर टीएमसी और भाजपा के बीच वही पुरानी प्रतिद्वंदिता यानी मलय घटक और कृष्णेंदु मुखर्जी के बीच टक्कर देखेगी














