भाजपा ने जारी किया विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची आसनसोल उत्तर से कृष्णेदु दक्षिण से अग्रिमित्रा पांडवेश्वर से जितेंद्र तिवारी कुल्टी से डाक्टर अजय पोद्दार बने प्रत्याशी
1 min read
:आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 144 नामों की घोषणा की गई है जिन आसनसोल उत्तर आसनसोल साउथ और पांडवेश्वर केंद्रों को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता से और उन केंद्रों के लिए भी पार्टीद्वारा नाम की घोषणा कर दी गई आसनसोल उत्तर से पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी आसनसोल साउथ से अग्निमित्रा पाल और पांडवेश्वर से पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी को एक बार फिर टिकट दिया गया है। वहीं कुल्टी से एक बार फिर डॉ अजय पोद्दार पर पार्टी ने भरोसा जताया है इसके अलावा कुल 144 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष भी शामिल है उनको भी टिकट दिया गया है इस बारे में जब हमने अग्निमित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले वह अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव सिर्फ एक विधानसभा चुनाव नहीं है यह बंगाल की अस्मिता और बंगाल के अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई है उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां भ्रष्टाचार में अपनी जड़ें जमा ली हैं उस लोगों को निजात दिलाने के लिए भाजपा का बंगाल के शासन व्यवस्था का बागडोर संभालना बहुत जरूरी हो गया है उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के बगैर कुछ भी नहीं है उन्होंने सभी से आने वाले समय में भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में एक सशक्त सरकार का गठन किया जा सके














