चैती छठ से पहले आज समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने प्रभु छठ घाट पर किया भूमि पूजन
1 min read
:आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा हर साल धूमधाम से छठ पूजा का आयोजन किया जाता है चैती छठ भी बहुत ही श्रद्धा के साथ लोग मनाते हैं इस बार 22 तारीख से चैती छठ की शुरुआत हो रही है चैती छठ के लिए भी कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में ली क्लब द्वारा कल्ला प्रभु छठ घाट पर भव्य आयोजन किया जाता है इस साल भी चैती छठ को देखते हुए कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में सभी प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं आज कृष्णा प्रसाद द्वारा चैती छठ से पहले भूमि पूजन किया गया। यहां समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने भूमि पूजन किया और मंत्र उच्चारण के बीच ऐसे अनुष्ठान को संपन्न किया

इस बारे में उन्होंने कहा कि चैती छठ एक बहुत ही पवित्र अनुष्ठान है 22 तारीख से इसकी शुरुआत होने जा रही है 22 तारीख को नहाए खाए हैं 23 तारीख को खरना 24 तारीख को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 25 तारीख को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर चैती छठ का समापन होगा उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी कल्ला प्रभु घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो














