कुल्टी में पेट्रोल पंप पर लगा ग्राहकों को कम पेट्रोल देने का आरोप
1 min read
कुलटी थाने के अंतर्गत नियामतपुर इस्को बाइपास रोड के बेजडी इलाके में स्थित ‘गांधारीर बेणी पेट्रोल पंप’ में गाड़ी में तेल कम देने का आरोप लगाया है कई ग्राहकों ने। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपनी बाइक में गुरुवार को तेल भरवाने के बाद आरोप लगाया कि गाड़ी में तेल भरवाने पर माइलेज ठीक से नहीं मिल रहा है। इसके बाद उसने सीधे पंप के खिलाफ तेल कम देने का आरोप लगाया। इस आरोप की खबर मिलने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंची नियामतपुर फाड़ी की पुलिस ने पंप के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत दर्ज होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों की तरफ से इस तरह के तेल कम देने के आरोप लगे हैं। हालांकि पंप के अधिकारीयों ने कैमरे के सामने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उन्होंने इस आरोप का खंडन किया है।














