आसनसोल नार्थ ब्लाक कांग्रेस की तरफ से एस आई आर को लेकर पथावरोध प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया
1 min read
आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आज आसनसोल के गिरजा मोड इलाके में रोड जाम किया गया एस आई आर मैं 60 लाख लोगों के नाम अंडर एजुकेशन है उनमें से जो भी जायज मत जाता है उनके नाम फाइनल मतदाता सूची में रखने की मांग करते हुए कांग्रेस की तरफ से यह रोड जाम किया गया यहां पर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा टायर जलाकर रोड जाम किया गया और इस पूरी प्रक्रिया के जरिए बंगाल के लोगों को परेशान करने का विरोध किया गया कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अगर चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले जिनके नाम अंडर एडजडिकेशन है उनमें से जायज मतदाताओं के नाम फाइनल मतदाता सूची में नहीं डाले जाते तो कांग्रेस बंगाल में चुनाव नहीं होने देगी














