इंडिया अवेक ने पश्चिम बंगाल में एस आई आर में अंडर एडजुडिकेशन और मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर चुनाव आयोग को लिखा पत्र
1 min read
:इंडिया अवेक इनिशिएटिव के तहत अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी फिरोज खान एफके ने भारत के चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर कार्यालय को पत्र भेजा है और पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव डिवीजन या एस आई आर के दौरान लोगों की हो रही परेशानियों पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है पत्र में उन्होंने लिखा है कि कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट में विचाराधीन सूची में डाल दिया गया है और कई लोगों के नाम डिलीट कर दिए गए हैं हालांकि उन लोगों ने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए थे और जो हियरिंग हुई थी उसमें भी वह लोग गए थे इसके बावजूद उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में नहीं आने की वजह से लोगों के मन में डर और चिंता व्याप्त हो गई है इंडिया अवेक ने पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के घोषणा होने से पहले ही ऐसे सभी मामलों का निष्पादन कर लिया जाए और अंतिम मतदाता सूची चुनाव की घोषणा से पहले जारी कर दिया जाए जिससे कि हम एक निष्पक्ष पारदर्शी और स्पष्ट चुनाव के साक्षी बन सके ऐसा करने से चुनाव आयोग की साख भी बढ़ेगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि ऐसा ना हो कि किसी जायज मतदाता को हमारे संविधान के आर्टिकल 326 के तहत मताधिकार का जो अधिकार मिला है उसे वंचित होना पड़े इंडिया अवेक ने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए यह बहुत आवश्यक हो जाता है कि हर एक जायज मतदाता को वोट देने का पूरा अधिकार और मौका मिले पत्र के आखिर में फिरोज खान एफके ने लिखा है कि इंडिया अवेक आम आदमी की परेशानियों और उनके अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा और उन्हें उनका हक और इंसाफ दिलाने के लिए प्रयास करता रहेगा














