इंडिया अवेक की तरफ से समाजसेवी फिरोज खान एफके ने किया संवाददाता सम्मेलन देश और समाज के लिए सतत प्रयासरत रहने के कही बात
1 min read
:आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित कॉफी हाउस में आज इंडिया अवेक के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी फिरोज खान एफके द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति पर कुछ बातें मीडिया के जरिए समाज के सामने रखी फिरोज खान एफके ने बताया कि आज देश में ऐसा बहुत कुछ हो रहा है जो दुर्भाग्य जनक है उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य लोगों को उस तरह की सुविधा प्राप्त नहीं हो रही है जो होनी चाहिए उन्होंने सबसे पहले निजी शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला और कहा कि निजी शिक्षा व्यवस्था आज पूरी तरह से पेशेवर हो चुकी है यहां पर पैसों के अलावा और कुछ नहीं देखा जाता उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि निजी स्कूलों में आज हालत ऐसी हो गई है कि वहां पर पढ़ाई-लिखाई के अलावा बाकी सब कुछ हो रहा है लेकिन बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा से वंचित किया जा रहा है फिर भी अभिभावकों से मोटी रकम ली जा रही है वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए फिरोज खान एफ के ने कहा कि ऐसा ही कुछ हाल निजी स्वास्थ्य व्यवस्था का भी है आज एक आम आदमी के लिए निजी अस्पताल या नर्सिंग होम में जाकर इलाज करना बेहद मुश्किलों भरा हो गया है ऐसा भी देखा जा रहा है कि परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए लोगों को अपने घर की जमीन यहां तक की गहने तक बेचने पड़ रहे हैं वही सरकारी स्कूलों की बात करते हुए फिरोज खान एफके ने बताया कि सरकारी स्कूलों में क्योंकि ज्यादातर जरूरतमंद वर्ग के बच्चे जाते हैं इसलिए वहां पर शिक्षा की गुणवत्ता पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता वहीं सरकारी अस्पतालों में इलाज पर भी उन्होंने सवाल उठाया और खासकर चिकित्सा और चिकित्सा कर्मियों के आचरण पर भी फिरोज खान एफके ने प्रश्न चिन्ह लगाया उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह चुन चुन कर मुद्दों को उठा रहे हैं हर एक व मुद्दा जो समाज से जुड़ा हुआ हो और लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है उस हर एक मुद्दे पर इंडिया अवेक की तरफ से आवाज उठाई जाएगी उन्होंने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए नहीं इंडिया अवेक से जुड़ा हर सदस्य जमीन पर उतर कर काम करेगा और जहां पर भी अन्याय दिखेगा वहां पर इंडिया अवेक के सदस्य अपनी आवाज उठाएंगे और अग्रिम पंक्ति में वह खुद खड़े रहेंगे फिरोज खान ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई से लेकर दाऊद इब्राहिम विजय माल्या सहित तमाम मुद्दे उठाए हैं जिनका सरोकार सीधे तौर पर इस देश की सुरक्षा और लोगों के साथ जुड़ा हुआ है उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर और भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने की इच्छा लिए वह देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति गृहमंत्री बंगाल की मुख्यमंत्री तथा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के साथ भी मुलाकात करेंगे और उनके सामने भी इन मुद्दों को उठाएंगे














