आसनसोल नगर निगम में बजट में जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता मुलक परीक्षाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र बनाने का प्रस्ताव
1 min read
:आसनसोल नगर निगम में आज बजट को लेकर एक जरूरी बैठक हुई यहां पर मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक सभी एमएमआईसी बोरो चेयरमैन तथा विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित थे। यहां मेयर विधान उपाध्याय द्वारा नगर निगम की तरफ से आने वाले वित्त वर्ष के लिए कुछ बजट प्रस्ताव पेश किए गए मैंने अपने बजट भाषण में कहा की नगर निगम के रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा प्रदान करने के लिए नगर निगम की तरफ से कुछ प्रस्ताव रखे जा रहे हैं उन्होंने शवों को उचित सम्मान के साथ संरक्षित रखने के लिए एक मरच्युर्री बनाने का प्रस्ताव दिया इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम में एक वन स्टॉप हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव दिया जिसके तहत जो लोग नगर निगम में विभिन्न नागरिक सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आएंगे उन्हें बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा और वह एक ही दफ्तर या विभाग में आकर अपने विभिन्न कार्यों को करवा सकते हैं वही नगर निगम की तरफ से जर्जर मकानों को लेकर भी एक प्रस्ताव दिया गया इसके जरिए उन्होंने जर्जर मकानों को तोड़ने और उनकी जगह नए निर्माण के लिए साइट प्लान फीस में 20% की रियायत देने का प्रस्ताव दिया उन्होंने कहा कि ऐसे आवेदनों के जल्द निष्पादन के लिए एमएमआईसी स्तर की महीने में दो बैठकों का आयोजन किया जाएगा। वहीं पुलिस और जनता के बीच से संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए बोरो स्तर पर साल में काम से कम कर कार्यक्रम करने का प्रस्ताव रखा गया जिससे कि पुलिस जनता के बीच संबंध और प्रगाढ़ हो सकें। वही मेयर ने अपने बजट प्रस्ताव में तंबाकू गुटका सिगरेट आदि के नियंत्रित बिक्री को सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव रखा बजट प्रस्ताव में प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं के लिए तैयारी करने के लिए एक विशेष केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया मेयर ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग स्नातक और लड़कियों के लिए इन केंद्रों में विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी या तो पूरी तरह से निशुल्क या बहुत कम फीस लेकर उन्हें प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा वही आसनसोल के पर्यावरण को बेहतर करने के लिए भी बजट में प्रस्ताव रखा गया जो भी नए भवन बनाए जाएंगे उनके निर्माण ईको फ्रेंडली बनाने तथा बारिश के पानी के संरक्षण के व्यवस्था करने के लिए साइट प्लान में 20% जगह रखने का प्रस्ताव किया गया है जो भी साइट प्लान पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे उनके साईट प्लान फीस में 10% रियायत देने की बात कही गई है मेयने कहा कि इन प्रस्ताव से उन्हें उम्मीद है के आने वाले समय में आसनसोल को और बेहतर शहर बनाया जा सकेगा














