कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में आसनसोल स्पोर्ट्स लवर्स एसोसिएशन की तरफ से होगा महिला फुटबॉल प्रतियोगिता प्रगति कप सिजन टु 2026 का आयोजन
1 min read
:आसनसोल स्पोर्ट्स लवर संगठन की तरफ से कल से 3 दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा यह प्रतियोगिता गिरमिट के राय पाड़ा फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा इस प्रतियोगिता का आयोजन आसनसोल स्पोर्ट्स लवर संगठन के अध्यक्ष कृष्णेंदू मुखर्जी के नेतृत्व में किया जा रहा है आज इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन के सचिव ऐरिश मुखर्जी ने कहा कि महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं खासकर आदिवासी वर्ग की महिलाएं खेलकूद में काफी नाम कमा रहे हैं उनके इसी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करने के लिए आसनसोल स्पोर्ट्स लवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णेंदु मुखर्जी के तत्वावधान में महिलाओं के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है 28 तारीख को इस प्रतियोगिता की शुरुआत होगी जो 2 तारीख तक चलेगी इसमें 16 टीम हिस्सा ले रही है इनमें से आठ टीमें आसनसोल से बाहर की होगी यहां तक की झारखंड से भी टीम आ रही है उन्होंने कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ यहां विभिन्न ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे इनमें आदिवासी गीत संगीत बाउल संगीत का भी कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान इस क्षेत्र के विशिष्ट आदिवासी लोग उपस्थित रहेंगे












