shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सेल आईएसपी में छटनी के खिलाफ टीएमसी पार्षद अशोक रुद्र ने खोला मोर्चा अग्निमित्रा पाल से पूछे तीखे सवाल

1 min read

तृणमूल कांग्रेस के पार्षद और टीएमसी के जुझू नेता अशोक रुद्र की ओर से आज बर्नपुर में त्रिवेणी मोड़ स्थित अपने पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान अशोक रुद्र ने सेल आईएसपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 714 श्रमिकों को नौकरी से निकाला जा चुका है और 31 मार्च तक 2200 श्रमिकों को हटाने का लक्ष्य रखा गया है।

अशोक रुद्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर एक भी वेतनभोगी श्रमिक को नौकरी से निकाला गया, तो टीएमसी चुप नहीं बैठेगी और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईएसपी का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और इसके लिए कई हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, फिर भी श्रमिकों को क्यों निकाला जा रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पैसे से आईएसपी का आधुनिकीकरण करने की बात कही जा रही है, वह पैसा वास्तव में कुछ लोगों की जेबों में जा रहा है और श्रमिकों की स्थिति जस की तस बनी रहेगी।

इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल पर भी निशाना साधा और कहा कि अग्निमित्रा पॉल के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बहुत अच्छे संबंध हैं। जब केंद्र सरकार के अधीनस्थ संस्थान आईएसपी में लोगों को निकाला जा रहा है, तो अग्निमित्रा पॉल को इसकी जानकारी जरूर रही होगी, तो उन्होंने इस मुद्दे को क्यों दबा दिया? उन्होंने अग्निमित्रा पॉल को चुनौती देते हुए कहा कि वे भी लोगों की रोजी-रोटी बचाने के लिए इस मुद्दे पर आंदोलन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page