भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा ने 14 नंबर वार्ड में चलाया जनसंपर्क अभियान
1 min read
:बंगाल में अभी चुनाव तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन अभी से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की तरफ से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है इसके लिए नेताओं द्वारा जनसंपर्क पर विशेष जोर दिया जा रहा है भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा भी लगातार आसनसोल के विभिन्न वार्डों में जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों से भाजपा के समर्थन में मतदान करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है इसी कड़ी में कृष्णा प्रसाद द्वारा कल शाम 14 नंबर वार्ड के 224, 225 और 226 नंबर बुथ इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस मौके पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे लगभग 300 से ज्यादा लोगों से जनसंपर्क किया गया और उन्हें यह समझाने का प्रयास किया गया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बंगाल में क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे इस बारे में जब हमने कृष्णा प्रसाद से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनो से वह लगातार आसनसोल के विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और वहां पर जो बदहाली उनको नजर आ रही है

उसे बयां नहीं किया जा सकता उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में पिछले 15 वर्षों में बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी विकास का एक भी काम नहीं हुआ है लेकिन अब लोग परिवर्तन चाहते हैं और अब जबकि वह लोगों से जनसंपर्क साध रहे हैं तो लोगों में परिवर्तन की इच्छा प्रबल रूप से देखी जा रही है उन्होंने कहा कि जब वह लोगों से बात कर रहे हैं तो यह स्पष्ट समझ में आ रहा है कि जनता अब विकास सुशासन और एक स्थिर नेतृत्व के लिए भारतीय जनता पार्टी पर ही विश्वास रखना चाहती है उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले चुनाव में पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल की जनता भी भाजपा प्रत्याशियों को ही चुनेगी












