उत्तर थाना अंतर्गत एक निजी अस्पताल में बच्ची की मौत परिजनों ने लगाया इलाज मे लापरवाही का आरोप
1 min read
:शिशु मृत्यु को लेकर आसनसोल उत्तर विधानसभा के अंतर्गत एक निजी अस्पताल में आज सुबह से ही तनाव फैल गया। शिशु के परिवार का आरोप है कि इलाज में लाफरवाही के कारण शिशु की मृत्यु हुई है। इस आरोप में आज सुबह से ही शिशु के परिवार के लोग अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आखिरी खबर के अनुसार, घटनास्थल पर आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस पहुंच गई थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि उनके बच्चे बिल्कुल स्वस्थ थे कल मामूली बुखार की वजह से उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन अचानक आज सुबह उसकी मौत हो गई परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही की वजह से उनकी बच्ची की मौत हुई है
जिस बच्ची की मौत हुई है उसका नाम अनुष्का मुखर्जी है वह रानीगंज की रहने वाली थी।












