असम में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आसनसोल में आदिवासियों की रैली
1 min read
:असम में आदिवासी समुदाय के लोगों पर हमले के खिलाफ आज आसनसोल में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा एक विरोध रैली निकाली गई और जिला शासक दफ्तर को ज्ञापन सोपा गया आसनसोल के रविंद्र भवन से एक रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे रैली की शक्ल में वज्र शासक दफ्तर तक गए और उन्होंने जिला शासक के माध्यम से देश की राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। इस बारे में आदिवासी समाज के नेता मोतीलाल सोरेन ने बताया कि 19 जनवरी को असम में आदिवासियों पर अत्याचार से जो घटनाक्रम शुरू हुआ था वह अभी भी जारी है आदिवासियों को वहां पर बाहरी कहा जा रहा है और उन पर अत्याचार किया जा रहा है इसके खिलाफ आज जिला शासक के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जा रहा है जिससे कि असम में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके उन्होंने कहा कि आदिवासी इस देश के मूल निवासी हैं लेकिन जिस तरह से असम में और पर अत्याचार हो रहा है वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता इस देश का नागरिक कहीं भी रह सकता है और उसे पर बाहरी होने का तमगा नहीं लगाया जा सकता












