कॉन्ग्रेस प्रत्याशी प्रसेनजीत पुईतुंडी ने किया चुनाव प्रचार:
1 min read
आसनसोल: आने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों की तरफ़ से जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रसेनजीत पुईतुंडी ने पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती एसएम मुस्तफा सोमनाथ चटर्जी सौभिक राय सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थको के साथ एक रैली निकाली जो कि 25 नंबर वार्ड से शुरू होकर 28 29 30 नंबर वार्ड में छोटी बाजार के रास्ते डिपो पाड़ा के दक्षिणा काली मंदिर के पास समाप्त हुई। इसके बाद यहां एक सभा की गई । प्रसेनजीत पुईतुंडी ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को ही जनता की मुश्किलों से कोई सरोकार नहीं है । उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस सहित तमाम रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में उछाल आ रहा है कि लेकिन कांग्रेस के अलावा पूरे देश में इसका किसी भी पार्टी द्वारा विरोध नहीं किया जा रहा है । राज्य में तृणमूल कांग्रेस भी सिर्फ दिखावे के लिए विरोध कर रही है लेकिन अंदर ही अंदर दीदी और मोदी में सेटिंग चल रहा है।












